सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन समाज सेवी संस्था थल्टूखोड़ जिला मंडी द्वारा वर्तमान में समाज के सबसे वंचित वर्ग के 25 असहाय छात्र – छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है । संस्था द्वारा यह छात्रवृत्ति उन बच्चों को दी जाती है जिनके माता – पिता नहीं हैं, या पिता का साया सिर से उठ चुका है या जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और जिनकी पढ़ाई बीच में छूटने की कगार पर है । संस्था प्रमुख अमर सिन कोंडल ने बताया कि संस्था द्वारा इस योजना के अंतर्गत कक्षा 5वीं तक के बच्चों को – 5000 रुपये ,कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को 7000 रुपये , कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों को 10000 रुपये वार्षिक की सहायता राशि एक वर्ष में दो किश्तों में दी जाती है  ताकि बच्चों की किताबें, वर्दी और अन्य जरूरतें पूरी हो सकें । इसी संदर्भ में सोमवार के दिन पद्धर क्षेत्र में छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे 10 विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ गांव कटिपरी तथा  ग्राम पंचायत डलाह में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चे की पढ़ाई सही चल रही है या नहीं, छात्रवृत्ति का उपयोग सही हो रहा है या नहीं और पढ़ाई के अलावा बच्चों के जीवन में और क्या – क्या समस्याएं चल रही हैं । बैठक में कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त व कार्यकर्ता आरती ठाकुर ने भाग लेकर अभिभावकों के साथ गहनटा से चर्चा व विचार – विमर्श किया । बैठक के दौरान अविभावकों व बच्चों ने उनके जीवन में कई प्रकार की कई समस्याओं को सुनाया । जिन्हें सुनकर हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं । बैठक में ऐसा कोई शख्स नहीं था जिसकी आंखों में आंसू न आए हों । कई माताओं और बेटियों ने भावुक होते हुए कहा अगर आपकी समाज सेवी संस्था का यह सहारा हमें नहीं मिलता  तो हमारी पढ़ाई कब की छूट जाती किसी ने पिता को खोया है  किसी को परिवार ने छोड़ दिया है लेकिन इस छात्रवृत्ति ने उन्हें फिर से स्कूल से जोड़ा है । संस्था प्रमुख अमर सिंह कौडल ने बताया कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ पैसा देना ही नहीं बल्कि इन बच्चों को आत्मनिर्भर और शिक्षित नागरिक बनाना है । अंत में सभी अभिभावकों ने संस्था का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *