ग्राम परिवेश धर्मशाला, 8 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च 2026 में आयोजित 12वीं (जमा दो) नियमित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) और पुनर्निरीक्षण (Re-checking) के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही संशोधित अंकों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अपने प्राप्तांकों के पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था, उनके संशोधित परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना अद्यतन परिणाम देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परिणाम प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक एवं प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विद्यार्थियों की शंकाओं के त्वरित समाधान के लिए बोर्ड ने अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। पुनर्मूल्यांकन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय समय में 01892-242158 तथा पुनर्निरीक्षण (री-चेकिंग) से जुड़े प्रश्नों के लिए 01892-242122 पर संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपना संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए केवल बोर्ड द्वारा जारी अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों का ही उपयोग करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *