कांग्रेस  के दावे गलत साबित हो रहे हैं।

भाजपा के सह-मिडिया प्रभारी कर्ण नन्दा ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार  बनी है उसके नेता लगातार एक ही राग अलाप रहे हैं कि जय राम सरकार ने बिना वजट या पैसे का प्रावधान किए  बिना ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर दिया। कर्ण नन्दा ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है ।

                     नन्दा ने कहा जय राम सरकार द्वारा दी गई मण्डी शिवधाम व अन्य परियोजना के लिए एडीबी  ने  हिमाचल प्रदेश को 1311 करोड़ रुपए दे दिए हैं और इस राशि के अंदर शिवधाम के लिए भी पैसा आवंटित हो गया है। उन्होंने कहा  कि सरकार  शिव धाम का कार्य जल्दी शुरू करे।

                     केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जा रही है बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड रुपए की राशि आवंटित कर दी गई है और जल्दी ही 75 करोड रुपए की राशि भी आवंटित कर दी जाएगी । हिमाचल सरकार को जो पैसा केन्द्र सरकार से आ रहा है, स्टेट को अपना शेयर जल्दी से जल्दी जमा करवा कर उसका खर्च कर केन्द्र सरकार  को यू सी  दे कर अगली किस्त  लेकर प्रदेश  के विकास को पंख लगए ना कि पैसे का राग अलापे।

कांग्रेस बल्क ड्रग पार्क का क्रेडिट लेना चाहती है पर यह संभव नहीं है सभी को पता है कि अगर बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश को मिला है तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों के कारण मिला है।

एम्स की बड़ी सौगात भी भाजपा की सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को मिला है।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भी जितनी भी डीपीआर हिमाचल प्रदेश की सरकार केंद्र को बनाकर भेज रही है, वह केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से स्वीकृत कर रही है इसमें भी स्टेट का 10% शेयर रहता है जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार को जल्दी से जल्दी डिपाजिट करना चाहिए

                  भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी 10 गारंटीयो से पलटने की पूरी कोशिश कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि अब तो कांग्रेस पार्टी जगह-जगह से अपनी 10 गारंटीयो के होर्डिंग को हटाने के कार्य में लग गई है, कांग्रेस ने धरातल पर जाकर वॉल राइटिंग का कार्यक्रम भी किया था जिसमें उन्होंने अपनी 10 गारंटीयो का प्रमुखता से उल्लेख भी किया था । पर अब उनको शायद लग रहा है कि यह गारंटीयो पूरी नहीं हो सकेगी इसलिए उन वॉल राइटिंग को को भी मिटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *