कई राज्यों में घने कोहरे की वजह से रेलवे सेवा बुरी तरह हुई प्रभावित !
देश के कई राज्यों में घने कोहरे की वजह से रेलवे सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार आज कुल 212 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है,उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरे का कहर लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक बुरा असर रेलवे पर पड़ रहा है। भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार को 200 से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिसके चलते लोगों को प्रस्थान-आगमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।