15-15 करोड़ रुपये में बिका एक-एक बागी विधायक, हमारे पास सुबूत: मुख्यमंत्री

कुटलैहड़। हिमाचल प्रदेश में 6 विधानसभा उपचुनाव और चार लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन आज देर शाम तक होने की उम्मीद है। दिल्ली में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है और उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की। इस बैठक में कांग्रेस हिमाचल से लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी। यह ठीक है कि कांग्रेस ने अभी तक विधानसभा उपचुनावों व लोकसभा के प्रत्याशियों के नाम तह नहीं किए हैं परंतु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस का के चुनाव प्रचार का शंखनाद कुटलैहड़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कर दिया है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा व कांग्रेस के बाकी नेताओं पर जबरदस्त प्रहार किये । मुख्यमंत्री ने चुनावी रणभेरी  बजाते हुए विपक्ष पर दोहरा प्रहार किया करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की सत्ता में आने की भूख इतनी बढ़ गई है कि वह जब वोट से नहीं जीत पाए तो अब नोटों से सत्ता हथियाना चाह रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस के बागी विधायकों को मोटी रकम देकर खरीदा गया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष व बागियों पर निशाना साधने के साथ-साथ अपनी सरकार की 1 साल की उपलब्धियां को भी गिनाया।

                             हिमाचल प्रदेश  के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार के समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे। 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं। वह किसी भी मंडी में बिक सकते हैं, उन्हें बचाकर रखना। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूरे 5 साल चलेगी।
हमारे पास पैसे का नहीं, ईमानदारी, नैतिकता और जनता के हौसले का बल है। कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सुबूत है। पुलिस जांच में इसकी परतें खुलना शुरू हो गई हैं। होटलों का बिल किसना दिया, किसके पैसे से हेलीकॉप्टरों में घूमे, यह सब अब सामने आ रहा है। यह सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ये दलाल राजनीति में नहीं चाहिए। इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं, इनकी जमानत जब्त करा दें। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो उनके पास सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन कराने के लिए आते थे, उन्होंने जनता की समस्याओं को कभी नहीं उठाया। वह जनता से जुड़े कामों को उन्हें पीए के पास दे जाते थे, मुझसे कभी नहीं कहा कि लोगों के काम कर दो, मैं खुद उनके दिए कागज पड़कर जनता के काम करता रहा। अब लड़ाई सत्य और झूठ की है। झूठ बार-बार सत्य से टकराएगा, भुट्टो बार-बार आकर झूठ बोलेगा। उसे सबक सिखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने कुटलैहड़ से चुनावी शंखनाद किया है, हर पंचायत- हर व्यक्ति तक जाकर अपनी आवाज पहुंचाऊंगा। हमीरपुर-ऊना के साथ उपचुनाव की सभी छह सीटें जीतेंगे और चारों लोकसभा की सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे। सरकार ने सवा साल के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। ओपीएस हमने दी, निराश्रित बच्चों के सुख आश्रय योजना, युवाओं के स्टार्टअप योजना, डे बोर्डिंग स्कूल, दूध पर एमएसपी इत्यादि योजनाएं सरकार शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीब परिवार व किसान का बेटा हूं, संघर्ष कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा हूं, आम आदमी की पीड़ा समझता हूं।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जसवां परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मनकोटिया, कुटलैहड़ से कांग्रेस उम्मीदवार रहे विवेक शर्मा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ऊना जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *