भारत सरकार के नवरत्नों में से एक महत्वपूर्ण मिनी रत्न सतलुज जलविद्युत निगम का गीता कपूर को अध्यक्ष व मुख्य प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कपूर की अद्वितीय प्रबंधन योग्यता एवं महिला सशक्तीकरण का अनूठा समयोजन है। गीता कपूर नियुक्ति से पहले एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक के पद पर काम कर रही थीं। उनकी कार्यशैली और प्रबंधन की निपुणता के देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें मिनी रत्न एसजेवीएन का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। ,निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा के सेवानिवृत्ति और हरियाणा रेगुलेटरी कमीशन में अध्यक्ष के तौर उनकी नियुक्ति के बाद इस पद पर गीता कपूर की नियुक्ति काफी अहमियत रखती है,गीता कपूर का निदेशक कार्मिक के तौर पर सफलतम कार्यकाल के बाद संस्थान के सर्वोच्च पद पर स्थापित होना बहुत बड़ी बात है। देश में बहुत कम महिलाएं जो नवरत्नों यह मिनी नवरत्न एसजेवीएन जैसे संस्थानों की अध्यक्षा नियुक्त हुई हों। गीता कपूर की नियुक्ति समूचे महिला जगत के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *