पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को हिमाचल भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नामित किया गया। डॉ राजीव बिंदल 5 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं प्रो प्रेमकुमारधूमलके मंत्रीमंडल मंत्री रहे है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में नहान विधानसभा से अपना चुनाव हार गए थे। बिंदल इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।  कोविड-19 के समय डॉक्टर बिंदल को कथित हेल्थ  स्कैम की वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हाल ही में सुरेश कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा हाईकमान ने इस पद पर डॉक्टर बिंदल को नामित किया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिद्धर्थन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का पार्टी महासचिव (संगठन) भी नियुक्त किया है और पवन राणा को दिल्ली भाजपा का महासचिव (संगठन) की नियुक्ति की है।पवन राणा का हिमाचल प्रदेश से हटाना भाजपा के संजीवनी साबित हो सकता क्योंकि राणा की हठधर्मी भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुना हारने का एक कारण रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *