केन्द्र सरकार द्वारा अडानी समूह को सरंक्षण देने व जेपीसी गठित न करने के विरोध में  राष्ट्रपति को ज्ञापन: देवेंद्र  बुशैहरी


शिमला:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवान पर हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के बुनियादी उपक्रमों को अडानी  समूह में निवेश व केन्द्र सरकार द्वारा क्रोनी पूंजीपति को विक्रय करने के विरोध में ‘चलो राजभवन ‘ अभियान के तहत मार्च करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। 

राष्ट्रीय महत्व के बुनियादी उपक्रमों को बेचने का विरोध 


       केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा वर्ष 2014 में सत्तासीन होने के पश्चात देश के विकास एवं लोगों के कल्याण हेतु स्थापित किए गए अनेक बुनियादी राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न उपक्रमों को  लगातार गुजरात के पूंजीपति अडाणी समूह को विक्रय करने तथा उसकी निजि कम्पनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एल आई सी व अन्य बैंकों का हज़ारों करोड़ रुपए , जो आम  लोगों के खून  पसीने की कमाई है ,का निवेश करवाने का आपादमस्तक विरोध करती और   राष्ट्रपति से इस गम्भीर विषय पर हस्ताक्षेपकरने की मांग करती है।

      लोगों के पैसे डूबने की शंका।


 शेयर बाजार में कंपनियों की वित्तीय स्थिति का आंकलन करने वाली एक विदेशी कम्पनी हिडेनबर्ग के खुलासों के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आने से एसबीआई व एल आई सी इंश्योरेंस कंपनी सहित अन्य वित्तीय संस्थानों की राशि डूबने से इनका भारी नुक्सान हुआ। इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार द्वारा अडानी समूह की कंपनियों में निवेश करने का दबाव केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बनाया जा रहा है।

वह सभी उपक्रम पिछले सात दशकों से हमारे देश के विकास में अहम् योगदान देने के साथ-साथ लाखों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने व राष्ट्र के विकास में अहम् योगदान निभाते आ रहे हैं।

इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार द्वारा इन उपक्रमों के विक्रय व एसबीआई व एल आई सी इंश्योरेंस कंपनी जैसे संस्थानों को पूंजीपतियों की भेंट चढ़ने से बचाने हेतु शीघ्र उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया। कांग्रेस पार्टी ने उपरोक्त संस्थानों में हुए अडानी समूह द्वारा किए गए आर्थिक घोटाले की जांच संसद क संयुक्त समिति जेपीसी द्वारा करवाई जाए। माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में श्री संजय दत्त राष्ट्रीय सचिव व कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी,श्री कुलदीप राठौर पूर्व पार्टी अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी एवं विधायक, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, विधायक नंद लाल, विधायक रवि ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संयोजक चलो राजभवन अभियान देवेन्द्र बुशैहरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *