कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से हिमाचल प्रदेश  में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है. हिमाचल प्रदेश में चल रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा के लिए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह राजीव भवन पहुंची. यहां उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों व अभियान  के समन्वयकों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि हाथ से हाथ जोड़ अभियान में तेजी लाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम हो.

        समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते  हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार चल रही है. इसी तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक सफल यात्रा पूरी की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संदेश हिमाचल प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की चिट्ठी हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है.

One Response

  1. In America not more than 2 terms are given to President on same ground not more than 2 terms should be given to Prime Minister in India. Two terms are enough, people has seen his calibre, now some one other should be brought to lead the country.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *