दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में अब पूर्व IAS अधिकारी दीपक सानन भी सामने आ गए हैं।शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सानन ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया।दीपक सानन ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाही न करना राजनीतिक मंशा करार दिया है।धरने में पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों और स्थानीय लोगों मौन प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
सेवानिवृत्त IAS अधिकारी दीपक सानन ने कहा कि इतनी घिनौनी हरकत के बावजूद महिला पहलवानों की शिकायत पर कोई गौर नही किया जाना बहुत ही शर्मनाक है।उन्होंने कहा महिला की शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये था ।बीस दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही न होना महिलाओं के संवेदनहीनता की बात है।उन्होंने इसे शर्मनाक घटना करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे को उठाया नही जा रहा है न ही कोई इस पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसलिए आज वह सड़को पर उतरे हैं और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष महिला पहलवानों के समर्थन में एकत्रित हुए है।
उन्होंने कहा कि आज इस माध्यम से केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट कर रहें है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले को संजीदगी से लेना चाहिए और तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।इस प्रकार की घटना से भारत का नाम राष्ट्र स्तर पर खराब हो रहा है।
वहीं पूर्व पार्षद माला सिंह ने कहा कि यह वही सरकार है जो एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान करती है और देश की बेटी द्वारा आवाज़ उठाये जाने बावजूद कोई कार्यवाही न करना यह दर्शाता है कि बेटियां सुरक्षित नही हैं।उन्होंने कहा कि अगर अंतराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी को अगर न्याय नही मिल रहा है तो बाकी लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी और कहां न्याय मिलेगा।उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर इस देश की बेटी के समर्थन में आवाज़ उठानी चाहिए जिससे उसे न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *