हिमाचल प्रदेश में अब सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को साल में दो से अधिक टेंडर नहीं मिलेंगे। अब ग्लोबल टेंडर के जरिए बाहर के ठेकेदार भी हिमाचल में सड़क बनाने का टेंडर ले सकेंगे। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है।विक्रमदित्य सिंह ने 69 नेशनल हाईवे का हल्ला मचाने वाले विपक्ष पर भी सवाल खड़ा किए हैं। 


उन्होंने कहा की हिमाचल में एक ही ठेकेदार कई ठेके ले लेता है जिसकी वजह से काम लटक जाते हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है कि एक ठेकेदार को दो से अधिक ठेके नहीं दिए जाएंगे और जो ठेकेदार अच्छा काम करेगा उसको ही सड़क बनाने का कार्य सौंपा जाएगा। इसके अलावा अब ग्लोबल टेंडर के जरिए सड़क बनाने का काम बाहरी राज्यों के ठेकेदार भी कर सकते हैं।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा की हिमाचल में 69 नेशनल हाईवे की बात करने वाली बीजेपी का झूठ सामने आ गया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र ने 69 नहीं बल्कि नो हाईवे दिए है। उनको भी अभी मंजूरी नही मिली है।विक्रमदित्य सिंह ने बताया की बजट में सड़कों के निर्माण व रख रखाब के लिए 1350 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जिसमें 1060 किलो मीटर नई सड़कें बनाई जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *