प्रजातंत्र में विपक्ष को प्रश्न पूछने का हक है और सरकार की जिम्मेदारी है उसका उत्तर दे
शिमला में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर आनंद शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है।उन्होंने कहा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर उन्हें अयोग्य ठहराने का निर्णय प्रजातंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है । प्रजातंत्र में विपक्ष को आवाज उठाने व सरकार से प्रश्न पुछने का हक है और उनका जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी जिससे सरकार भाग रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया।
आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया। आनंद शर्मा ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी। लेकिन मूलभूत प्रश्न यह है कि अगर समूचा विपक्ष एक सुर में जेपीसी की मांग कर रहा है तो सरकार क्यों जेपीसी गठन करने से भाग रही है पूर्व मे भी की मुद्दों जेपीसी का गठन हुआ है अडानी पर पूछे गए सवाल गंभीर है देश को इस के उत्तर मिल ने चाहिए।