शिमला भाजपा मुख्यालय के बाहर दिया धरना

घरेलू रसोई गैस के दामों में हुईं वृद्धि को लेकर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज शिमला में भाजपा मुख्यालय के बाहर केन्द्र सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में महंगाई बढ़ी है और रसोई गैस के दाम 1200 पार कर गए हैं जिससे गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

       महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में 400रुपए का सिलेंडर आता था तब भाजपा इसको मंहगा बताती थीं और आज सिलेंडर के दाम 1200 पहुंचने पर भाजपा की महिला नेत्रियाँ चुप हैं। खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान छू रही है। आम आदमी का जीवन यापन महंगाई के कारण मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार अदानी और अंबानी के लोन माफ कर रही है और गरीब पर महंगाई की मार डाल रही है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की मनमानियों के खिलाफ़ सड़कों पर है।

2 Responses

  1. Congress needs to be much more vociferous about the sky-rocketing prices of essential commodities making the survival of the poor difficult

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *