राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महासचिव के पदाधिकारियों की सूची आज नई दिल्ली में जारी कर दी है ।जिसमें कई बड़े नेताओं को पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार हाईकमान ने कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान की ओर से जारी की गई सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए शामिल किया है। इसके अलावा अन्य पार्टी के दिग्गज नेताओं में झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उड़ीसा से विजयंत पांडा, छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय सांसद व लता उसेंडी उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा सांसद, लक्ष्मीकांत बाजपाई सांसद व तरिक मंसूर विधान परिषद सदस्य, तेलगाना से डी के अरूणा, नागालैंड से एम चौबा एओ तथा केरल से अब्दुल्ला कुट्टी के नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए शामिल किए गए हैं।
जबकि राष्ट्रीय महामंत्री के 8 पदों के लिए उत्तर प्रदेश से अरुण सिंह सांसद व राधा मोहन अग्रवाल सांसद, मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब से तरुण चुग व महाराष्ट्र से विनोद तावडे, राजस्थान से सुनील बंसल तथा तेलगाना से संजय बंदी सांसद के नाम शामिल किए गए हैं।