हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व सरकार के द्वारा चलाए गए जन मंच कार्यक्रम को लेकर सदन में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ इसको लेकर जहां पूर्व भाजपा सरकार द्वारा द्वेष की भावना से इस कार्यक्रम को बंद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं वही सत्ता पक्ष द्वारा फिजूलखर्ची के गंभीर आरोप लगाए हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम जो शुरू किया था वह असल में झंडमंच था। इस कार्यक्रम में अधिकारियों की झंड करने और विपक्ष को कोसने का काम किया जाता था। कार्यक्रम में भाजपा के नेता और हारे हुए नेताओं को धाम खिलाई जाती थी। फिजूलखर्ची इस कार्यक्रम में की जा रही थी जिसको देखते हुए सरकार ने इस कार्यक्रम को बंद कर दिया है और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सरकार अपने स्तर पर नया कार्यक्रम शुरू करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से कोई भी काम नहीं कर रही है । बल्कि जो जनहित मैं योजनाएं चल रही है जैसे की गुड़िया हेल्पलाइन मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं को उसी रूप में जारी रखा जाएगा।