शिमला: हिमाचल प्रदेश  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने चौदहवीं विधान सभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित 26 विधान सभा सदस्यों के लिए 23 जुलाई, 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे के मध्य उदबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इनमें अभी हाल ही में उप चुनाव में निर्वाचित हुए तीन विधायक भी शामिल हैं।

इस उदबोधन एवं  प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरमौर विधान सभा क्षेत्र से विधायक डॉ0 जनक राज,  चम्बा विधान सभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर, डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डी0 एस0 ठाकुर, नूरपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रणवीर सिंह (निक्का), इन्दौरा  विधान सभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन, देहरा विधान सभा क्षेत्र से जीती कमलेश ठाकुर, नगरोटा विधान सभा क्षेत्र के विधायक आर0 एस0 वाली, शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह  पठानियां, लाहौल एवं स्पिति की निर्वाचित अनुराधा राणा, मनाली विधान सभा क्षेत्र के विधायक  भुवनेश्वर गौड़, आनी विधान सभा क्षेत्र के विधायक  लोकेन्दर कुमार, करसोग विधान सभा क्षेत्र के विधायक दीप राज, दरंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर, धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चन्द्र शेखर, सरकाघाट विधान सभा के विधायक दलीप ठाकुर, भोरंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर विधान सभा के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक  आशीष शर्मा, चिन्तपुरनी विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विकू), बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक त्रिलोक जम्वाल, नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक हरदीप सिंह बावा, कसौली विधान सभा से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नाहन विधान सभा क्षेत्र से विधायक अजय सोलंकी, ठियोग विधान सभा क्षेत्र से विधायक  कुलदीप सिंह राठौर तथा शिमला विधान सभा क्षेत्र से विधायक  हरीश जनारथा  भी शामिल होंगे।

इस उदबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ विधान सभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानियां  23 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे करेंगे। पठानियां ने कहा कि इस उदबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम  का उद्देश्य सभी नव निर्वाचित विधायकों  को  विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया कलापों  से अवगत करवाना है।  पठानियां ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित इन सभी सदस्यों को विधायिका की सदन में भूमिका एवं विशेषाधिकार,  प्रश्नकाल, सदन में चर्चा, विधायी कार्य और सदन की समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों को मिलने वाली वित्तिय सुविधाओं तथा ई-विधान प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। पठानियां ने कहा कि हि0प्र0 विधान सभा देश की प्रथम विधान सभा है जहाँ ई – विधान प्रणाली 4 अगस्त, 2014 को लागू की गई थी जिसका अनुसरण  आज 22 से ज्यादा राज्य विधान सभाएँ कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सारा कार्य ऑन लाईन माध्यम से किया जाता है और सभी माननीय सदस्य अपने मोबाईल ऐप के माध्यम से सदन की कार्यवाही की जानकारी हासिल कर सकते हैं। पठानियां ने कहा  कि विधायी कार्यों से भी विधायकों  को अवगत करवाया जाएगा जिसके माध्यम से सदन में पेश होने वाले बिलों की पूर स्थापना, चर्चा एवं पारण की जानकारी भी दी जाएगी।

2 Responses

  1. Kash yeh karyakram .pichhle saal chunav ke ekdam baad kar liya होता to शायद wah sab kuchh na होता jo हुआ heiy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *