राहुल के बढ़ते जनसमर्थन को देख मोदी परेशान

देश के श्रेष्ठ 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल। एक संस्था द्वारा जारी सूची में सुखविंदर सिंह  79वें नंबर पर है। सौ दमदार नेताओ में शामिल होने पर सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े, बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए उसको देखते हुए उन्हें ये उपलब्धि मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने  बजट में  हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने का फैसला लिया और प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनो को चलाने का फैसला लिया है साथ ही

दस साल का रोडमैप तैयार किया है।  उसको देखते हुए उन्हें देश के सौ प्रभवशाली नेताओ की सूची में शामिल किए गए है। ये सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। चौहान ने कहा कि  आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर  प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे।

  नरेश चौहान ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने देश के एक कोने से दूसरे कोने तक भारत जोड़ो यात्रा की और जनसाधारण  से संवाद स्थापित किया उससे भाजपा पूरी तरह से बौखला गई।  जिसके चलते षड्यंत्र के तहत भाजपा की केंद्र सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की । राहुल गांधी लगातार अदानी समूह को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन भाजपा उसका कोई जवाब नहीं दे रही है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है और आने वाले चुनावों में देश की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।


शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनावों से भागने के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनावों को टालने की कोशिश की और अभी भी चुनाव ना हो ऐसी परिस्थितियां खड़ी की जा रही है। कांग्रेस नगर निगम चुनाव करवाना चाहती है लेकिन अब फिर से भाजपा के पार्षद कोर्ट में जाकर इन चुनावों को टालने की कोशिश कर रहे हैं। 

One Response

  1. Yes, current situation not in favour of BJP so they are trying to get the election postponed on one or other pretext.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *