हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर e-vidhan प्रणाली को लागू किया गया है। जिसको समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाँ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश पुरानी विधानसभाओं में से एक है। जिसका अपना गौरवशाली इतिहास है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी है जहां सबसे पहले ई प्रणाली को शुरू किया गया। हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी है। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा है जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया ।
.गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकर उनको खुशी हुई। गोवा में भी e-vidhan प्रणाली को शुरू किया गया है जिसमें कुछ कमियां है जिसको जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में माने जाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों पर्यटन क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर सकते हैं इसको लेकर गोवा सरकार से बातचीत की जाएगी।